Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodधनुष-ऐश्वर्या : 18 सालों के बाद टूट गया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के...

धनुष-ऐश्वर्या : 18 सालों के बाद टूट गया साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का रिश्ता

धनुष-ऐश्वर्या : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर पावर कपल ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। सुपरस्टार धनुष ने सोशल मीडिया के जरिये ये ऐलान कर दिया है कि वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने का फैसला लिया है।

धनुष-ऐश्वर्या की राहें हुईं अलग

धनुष ने ट्वीट कर लिखा, 18 सालों का साथ। दोस्तों के तौर पर कपल पर तौर पर, पैरेंट्स के तौर पर। एक दूसरे शुभ चिंतक होने के तौर पर। ये यात्रा एक साथ आगे बढ़ने, समझने, एडजस्ट करने और अपनाने वाली रही है। आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने बतौर कपल अलग होने का फैसला कर लिया है, और अब हम व्यक्तिगत तौर पर खुद को और बेहतर समझने का वक्त देंगे। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे डील करने के लिए प्राइवेसी दें।

ओम नम: शिवाय
प्यार फैलाइए।

 

वहीं ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा, किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है। सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत है!’

साल 2004 में हुई थी धनुष और ऐश्वर्या की शादी

बता दें कि साल 2004 में साउथ इंड्स्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष की शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular