Monday, March 24, 2025
HomeBollywoodआरआरआर : रिलीज से पहले ही मुश्किलों में पड़ी राजामौली की फिल्म...

आरआरआर : रिलीज से पहले ही मुश्किलों में पड़ी राजामौली की फिल्म आरआरआर

आरआरआर : राजामौली के निर्देंशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इसी महीने में रिलीज होने वाला थी लेकिन कोरोना फिर से बढ़ते केस के कारण फिल्म की डेट पोस्टपोंड (postponed) कर दी गई। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म रिलीज होने से पहले मुश्किलों में पड़ गई है।

आरआरआर की कहानी पर इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप

जैसा की सभी जानते हैं कि फिल्म की कहानी ऐतिहासिक है। स्वतंत्रता सेनानियों की कहानी पर फिल्म को बनाया गया है। लेकिन हाल ही में आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के अंडरराजवरम की एक युवती अल्लूरी सौम्या ने फिल्म के लेखक और निर्माताओं के खिलाफ इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने फिल्म में सीताराम राजू और कोमाराम भीम  के तथ्यों को बदलने की बात कही है।

ट्रेलर में दिखाया गया है

अल्लूरी सीताराम राजू एक पुलिस वाले के किरदार में हैं, जो पूरे देश पर कब्जा करने से पहले अंग्रेजों के लिए काम करते हैं। लेकिन याचिकाकर्ता अल्लूरी सौम्या का कहना है कि एक महान देशभक्त को कुछ पैसों के लिए देश के दुश्मनों के लिए काम करते हुए कैसे दिखाया जा सकता है? ये फिल्म में गलत दिखाया गया है।

फिल्म में ये हैं मुख्य स्टार कास्ट

राजामौली के निर्देंश में बनी फिल्म आरआरआर में मुख्य रुप से राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular