Wednesday, April 23, 2025
HomeBollywoodअर्जुन कपूर : अर्जुन कपूर ने इस खास अंदाज में बहन अंशुला...

अर्जुन कपूर : अर्जुन कपूर ने इस खास अंदाज में बहन अंशुला को किया बर्थडे विश

अर्जुन कपूर : मशहूर निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनोखे अंदाज में बहन को बर्थडे विश किया।

अर्जुन कपूर : मशहूर निर्माता बोनी कपूर और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अनोखे अंदाज में बहन को बर्थडे विश किया।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया वीडियो

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो अपनी बहन अंशुला के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, दयालु रहो, हर दिन खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनो, खुश रहो, हमेशा मुस्कुराओ और मां को याद करो और मैं तुम्हारे पीछे हूं, चाहे तुम कुछ भी करो  … जन्मदिन मुबारक हो अंशुला कपूर, आपको वह सब मिले जो आप चाहते हैं और इस साल के लायक हैं, आपको प्यार करते हैं।” वहीं भाई के इस पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए, अंशुला कपूर ने दिल के इमोजी के साथ जवाब दिया, “आई लव यू,”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बहनों के बहुत करीब हैं अर्जुन

अर्जुन अपनी सारी बहनें चाहें वो अंशुला हो या फिर जान्हवी और खुशी कपूर हो वो सबके बहुत करीब हैं। अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर बहनों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने “बॉय बैंड” के साथ एक पोस्ट शेयर किया था और लिखा, “इन चार लोगों में से एक बॉयबैंड कवर के लिए तैयार है। इसमें अर्जुन के चचेरे भाई मोहित मारवाह, निर्देशक करण बुलानी हैं, जिन्होंने अर्जुन कपूर की कजिन रिया कपूर से शादी की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात की जायें तो अर्जुन कपूर अगली बार कुट्टी में दिखाई देंगे, जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा है, फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, तब्बू और राधिका मदान हैं। लेडी किलर में अजय बहल के साथ अर्जुन भी नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular