अहान शेट्टी : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में अहान ने फिल्म तड़प के जरिये अपने सिने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में अहान शेट्टी की एक्टिंग की सबने खूब सराहना की। हर पिता की तरह सुनील शेट्टी ने भी अपने बेटे अहान शेट्टी के लिये कई सपने सजा कर रखे हैं। बर्थडे के मौके पर सुनील ने बेटे के लिये एक खास संदेश दिया।
अहान शेट्टी के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लिखा खास संदेश
सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अहान शेट्टी की तस्वीर शेयर करते हुए एक खास संदेश लिखा है। उन्होंने लिखा, उन्होंने लिखा ‘हैप्पीएस्ट बर्थडे मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े प्राउड और माइ लव अहान।।तुमने मुझे गर्व करने की कई वजहें दी है। मेरी इच्छा है कि आपकी नई एक्साइटिंग जर्नी में प्यार, भाग्य और एडवेंचर भरपूर रहे। कठिन परिश्रम, ईमानदारी के काम करते हुए आपके पास जो है उसके लिए आभारी रहो। हमेशा प्रेम,दया और पॉजिटिविटी को दूसरों में देखें। दूसरों की मदद करें। अपनी गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़े और अपनी जर्नी को एन्जॉय करें। आपके फैसले आपको खुशी और प्यार दे। अहान शेट्टी का पापा’।
View this post on Instagram
वहीं अहान ने भी इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, आई लव यू पापा, सारी चीजों के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया’।