Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodबर्थडे स्पेशल : भोजपुरी गाने आये थे मुंबई और रातों रात बन...

बर्थडे स्पेशल : भोजपुरी गाने आये थे मुंबई और रातों रात बन गये हिंदी फिल्मों के मशहूर गायक उदित नारायण

उदित नारायण एक ऐसा नाम है जिनका नाम जेहन में आते ही आंखों के सामने एक मुस्काराता चेहरा और कानों में एक मीठी सी आवाज सुनाई देने लगती है। बिहार के छोटे से सुपौल जिले से ताल्लुक रखने वाले उदित नारायण आज हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गायक बन चुके हैं। उदित नारायण ने केवल हिंदी और भोजपुरी में ही नहीं बल्कि तेलुगू, मलयालम, नेपाली, बंग्ला और उड़ीया भाषा में गाने गाये हैं।

उदित नारायण एक ऐसा नाम है जिनका नाम जेहन में आते ही आंखों के सामने एक मुस्काराता चेहरा और कानों में एक मीठी सी आवाज सुनाई देने लगती है। बिहार के छोटे से सुपौल जिले से ताल्लुक रखने वाले उदित नारायण आज हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गायक बन चुके हैं। उदित नारायण ने केवल हिंदी और भोजपुरी में ही नहीं बल्कि तेलुगू, मलयालम, नेपाली, बंग्ला और उड़ीया भाषा में गाने गाये हैं। गायकी के क्षेत्र में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिये उन्हें साल 2009 में भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। इसके अलावा उन्हें पांच बार फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुके हैं।

सफलता का इतना बड़ा आसमां छूना उदित नारायण के लिये इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत भोजपुरी और नेपाली गानों से की थी। काठमांडू के रेडियो स्टेशन में मात्र 100 रुपये की उदित नारायण नौकरी करते थे। दिन में वो नौकरी करते और रात में कॉलेज में पढ़ाई करते थे। लेकिन इससे उनका काम नहीं चलता था। इसके बाद उदित नारायण ने फाइव स्टार होटलों में गाना शुरु किया। फिर बाद में उदित नारायण को म्यूजिकल स्कॉलरशिप मिली। इसके बाद वो मुंबई आये। 7-8 सालों तक संगीत सीखा।

10 सालों के लंबे स्ट्रगल के बाज उदित नारायण की मुलाकात गीतकार अंजान से हई और उन्होंने उदित को म्यूजिक डायरेक्टर चित्रगुप्त से मिलवाया था। इस तरह उन्हें भोजपुरी में गाने का मौका मिला था। चित्रगुप्त ने फिर उदित नारायण को अपने बेटों मिलिंद और आनंद से मिलवाया। उस वक्त आनंद और मिलिंद कयामत से कयामत तक फिल्म बना रहे थे। उन्हें उदित नारायण की आवाज बहुत पसंद आई। इसी फिल्म के गाने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा को गाने का उन्हें मौका दिया गया। कयामत से कयामत फिल्म जहां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही वहीं उदित नारायण का ये गाना भी सुपरहिट रहा। हर किसी की जुंबा पर ये गाना छा गया और उदित रातोंरात स्टार बन गये। इसके बाद वो कामयाबी की राह पर चल पड़े।

RELATED ARTICLES

Most Popular