बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो मोस्ट हैंडसम एक्टर धर्मेंद्र और विनोद खन्ना एक साथ मेरा गांव मेरा देश फिल्म में नजर आये थे। दोनों अभिनेताओं की जुगलबंदी वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लेकिन शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हो गया, जिसके बारें में धर्मेंद्र को बाद में बहुत अफसोस हुआ था।
मेरा गांव मेरा देश फिल्म में धर्मेंद्र और विनोद खन्ना पहली बार साथ में पर्दें पर नजर आये थे। फिल्म के एक सीन में धर्मेंद्र को विनोद खन्ना की पिटाई करनी थी। सीन तो बहुत अच्छे से शूट हो गया लेकिन शाम के वक्त जब धर्मेंद्र विनोद खन्ना से मिले तो काफी हैरान रह गये।
दरअसल, धर्मेंद्र के द्वारा पिटाई करने से विनोद खन्ना की पीठ पर नीले निशान पड़ गये थे। ये देखकर धर्मेंद्र बहुत दुखी हो गये और उन्होंने विनोद खन्ना से इसके लिये माफी भी मांगी। लेकिन विनोद खन्ना ने कहा कोई बात नहीं ये एक सीन था और उन्हें अपना काम करना था।
धर्मेंद्र ने बताया था कि विनोद खन्ना एक बहुत ही बेहतरीन अभिनेता थे और अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे। साथ ही दोनों अभिनेता बहुत अच्छे दोस्त भी थे।