Saturday, April 20, 2024
HomeMoviesसनी देओल ने गदर 2 का मोशन पोस्टर किया जारी, फैंस हुए...

सनी देओल ने गदर 2 का मोशन पोस्टर किया जारी, फैंस हुए एक्साइटेट

दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का मोशन पोस्टर जारी हो गया है। खुद सनी देओल ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये पोस्ट जारी करके फैंस को ये जानकारी दी है। पोस्टर के जरिये ये देखा जा सकता है कि सकीना और तारा की कहानी का अगला पार्ट कितना कमाल का होने वाला है।

सनी देओल ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“दो दशकों के बाद आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! दशहरा के पावन अवसर पर पेश है #गदर2 का मोशन पोस्टर। कथा जारी है…..”।

साल 2001 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म गदर 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। यूं तो सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर हिट फिल्में दी हैं, लेकिन गदर फिल्म उनके करियर की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई।
इस फिल्म के पार्ट 2 का लोगों को बेसब्री से इंतजार था।

अब फिल्म के मोशन पोस्टर के सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि गदर 2 की कहानी और भी ज्यादा इमोशनल होने वाली है। फिल्म के डॉयेक्टर अनिल शर्मा ने जब सनी देओल को ये कहानी सुनाई तो उनकी आंखे भर गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular