Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodइस गाने को सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने लगाए ठाहके, DDLJ के इस...

इस गाने को सुनकर प्रियंका चोपड़ा ने लगाए ठाहके, DDLJ के इस HIT गाने का इंग्लिश वर्जन आपने सुना?

मुंबई। भारतीय मूल के ब्रिटिश रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर जे शॉन ने ऐसा कौन साथ गाना गया है जिसे सुनकर प्रियंका चोपड़ा खुद को हसने से रोक नहीं पाई। दरअसल भारतीय मूल के ब्रिटिश रैपर, सिंगर और सॉन्ग राइटर जे शॉन ने बॉलीवुड गानों के साथ मजेदार एक्सपेरिमेंट कर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि जे शॉन और प्रियंका चोपड़ा अच्छे दोस्त हैं। जे ने 12 साल की उम्र से ही रैप गायिकी शुरू कर दी थी। मेडिसिन की पढ़ाई करने वाले जे का मन पढ़ाई में नहीं लगा तो पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और म्यूजिक पर ही ध्यान देना शुरू कर दिया। जे शॉन ने कड़ी मेहनत और लगन से म्यूजिक इंडस्ट्री में खासा नाम कमाया है। अमेरिकी म्यूजिक चार्ट्स नंबर वन भी रह चुके हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jay Sean (@jaysean)


जे शॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म के फेमस गाने ‘मेहंदी लगा के रखना’ को ट्विस्ट कर इंग्लिश ट्रांसलेशन कर ओरिजिनल ट्यून के साथ गाते हुए शेयर किया। ‘ये कुड़ियां नशे दी पुड़ियां, ये मुंडे गले दे गुंडे’ गाने का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन किया ‘दीज गर्ल्स आर पैकेट ऑफ इनटॉक्सिकेशन’ तो ‘मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा के रखना, लेने तुझे ओ गोरी, आएंगे तेरे सजना’ की बात आई तो ट्रांसलेट किया ‘एप्लाई हिना ऑन योर हैंड्स, डेकोरेट योर डोली। टू टेक अवे ‘ओ ब्यूटीफुल’ योर लवर विल कम।

जे शॉन के इस मजेदार एक्सपेरिमेंट को सुनकर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी रोक नहीं पाई। उन्होंने इस वीडियो पर हंसता हुआ इमोजी शेयर कर बता दिया कि उन्हे कितना मजा आया। वहीं कुछ लोगों ने लिखा ‘भाई बस कर’ तो किसी ने कमेंट किया ‘और सुनना है। जे शॉन की अंग्रेजी वर्जन पर लोगों को बहुत मजा आ रहा है। दरअसल भारतीय मूल के सिंगर का इंडियन फिल्मों और गानों से काफी लगाव भी है। जे शॉन बॉलीवुड के कुछ फिल्मी गानों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। जे ने कुछ ऐसा ही एक्सपेरिमेंट शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के फेमस गाने मेहंदी लगा के रखना’ के साथ किया तो प्रियंका चोपड़ा को मजा आ गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular