Salim Khan: बॉलीवुड के दबंग खान यानि की सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) ने हिंदी सिनेमा जगत को बहुत सारी बेहतरीन फिल्में दी। उन्होंने अपने फिल्मों के जरिए ऐसे किरदार पर्दे पर पेश किए जो आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी उस दौर की हिट जोड़ी थी। दोनों के द्वारा लिखी गई कई फिल्मों ने तो इतिहास रच दिया जिनमें से फिल्म शोले रहीं। सलीम खान को अच्छी फिल्में लिखने की प्रेरणा रामायण और महाभारत से मिली।
Salim Khan ने रामायण और महाभारत पढ़ी
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में सलीम खान ने अपनी निजी जिदंगी से जुड़े कई अनसुने पहलूओं के बारें में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो बेहतरीन फिल्में इसलिए लिख पाते थे क्योंकि उन्होंने रामायण और महाभारत पढ़ी है। सलीम खान ने बताया कि वो जब भी कहीं फंसते थे तो रामायण और महाभारत का सहारा लेते थे। इन दोनों ही ग्रंथों से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला जिसका उपयोग वो अपनी फिल्मों में करते थे।
https://www.instagram.com/reel/CoY8449Km6x/?utm_source=ig_web_copy_link
रामायण महान कहानियों में से एक
सलीम खान बोले कि मैंने रामायण को महाभारत को एक इल्म के तौर पर पढ़ा है और वो मेरे लेखन में बेहद काम आता है कि ऐसी परिस्थिति में रामायण में क्या हुआ था महाभारत में क्या हुआ था। आज भी मैं कहीं फंस जाता हूं तो देखता हूं महाभारत में क्या हुआ था। महाभारत एक महान स्क्रीनप्ले है। रामायण महान कहानियों में से एक है।
View this post on Instagram
धर्म को लेकर कहा
धर्म को लेकर सलीम खान ने कहा कि हमारा परिवार एक तरह से मिसाल है कि अब धर्म को सबसे बाद में रखते हैं। हमारे परिवार में कोई एक धर्म है ही नहीं। हम सारे धर्मों को मानते हैं। इस दौरान सलीम खान ने अपनी दोनों पत्नियों हेलन और सलमा खान पर भी बात की। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ अपनी जोड़ी पर भी चर्चा की। इस मौके पर सलीम खान के साथ उनके बेटे अरबाज खान भी मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/reel/CobpsZOqHyA/?utm_source=ig_web_copy_link