Kartik Aaryan Kriti Sanon : हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा (Shehzada) का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब कार्तिक और कृति जमकर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) जालंधर के लवली यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां दोनों ने लोहड़ी का जमकर सेलिब्रेशन किया। सोशल मीडिया पर लोहड़ी सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं कि क्या कृति और कार्तिक ने शादी कर ली है?
कार्तिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में कार्तिक और कृति का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। इसके बाद दोनों मिलकर डांस करते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘शहजादा की तरफ से लोहड़ी की लख-लख बधाइयां। पंजाब में मेरी पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन’।
इस वीडियो में कार्तिक और कृति बिल्कुल न्यूली मैरिड कपल की तरह लग रहे हैं। जिसे देखकर फैंस खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि मिस्टर और मिसेज आर्यन शादी के बाद अपने रिश्तेदारों से मिल रहे हैं’। एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे लगा शादी होने जा रही है’। दूसरे ने कमेंट किया, ‘पहले के तीन सेकेंड देखकर मुझे ऐसा लगा कि आप दोनों ने शादी कर ली है’।
बता दें कि शहजादा (Shehzada) अगले महीने 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।