Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। बिहार से लेकर यूपी तक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत के बदौलत भोजपुरी सिनेमा जगत में खास पहचान बनाई है। इसलिए वो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं।
View this post on Instagram
खेसारी लाल याद (Khesari Lal Yadav) बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। वो गरीबों और जरुरतमंद इंसानों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। बीते साल दिवाली के मौके पर ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला था। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे खेसारी लाल यादव को पैसे बांटता देख लोगों की भीड़ उनके पास उमड़ आती है। खेसारी लाल यादव अपने हाथों से 500-500 के नोट बांटते हुए गरीबों की दिवाली को खास मनाते नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव के फैन क्लब ने इस वीडियो को बीते साल दिवाली के मौके पर शेयर किया था।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था, “दीये की रोशनी आपको विकास और समृद्धि की राह पर ले जाए। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं..!!” खेसारी लाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी नेकदिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।