Tuesday, May 20, 2025
HomeBollywoodKartik Aaryan: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने पान मसाला एड के ऑफर...

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने पान मसाला एड के ऑफर को मारी लात

Kartik Aaryan:भूल भूलैया 2 की आपार सफलता के बाद चारों कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) छाए हुए हैं। उनका स्टाइल और स्टारडम इन दिनों सातवें आसमान की बुलंदियों पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर भी कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपने पोस्ट्स से भी लाइमलाइट बटोरते जा रहे हैं। इसी बीच कार्तिक (Kartik Aaryan) के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आयी है।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अन्य सेलेब्स के लिए एक मिसाल कायम की है। हाल ही में कार्तिक को एक पान मसाला एड ऑफर हुआ था। इस एड में करोड़ों रुपये की डील हुई थी। लेकिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने इस पान मसाला एड के ऑफर को ठुकरा दिया। कथित तौर पर कार्तिक को इसके लिए 9 करोड़ रुपए की मोटी रकम ऑफर हुई थी लेकिन कार्तिक ने इसे ना कह दिया। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने फैंस के स्वास्थ्य के लिहाज से ऐसे विज्ञापन को करने से इनकार कर दिया है।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस फैसले की जमकर तारीफ हो रही है। उनके इस फैसले से ये जाहिर हो गया है कि वो यूथ आइकन के रुप में अपनी जिम्मेदारी बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभा रहे हैं। इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निगलानी ने भी कार्तिक के इस कदम की तारीफ की है। लेकिन अभी तक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की ओर से इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

याद हो कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पान-मसाले का विज्ञापान करने के लिए नेटिजन्स के गुस्से के शिकार होना पड़ा था। इसके लिए अक्षय कुमार को माफी भी मांगनी पड़ी थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इसके अलावा उनकी अगली शहजादा पाइपलाइन में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular