Kishore Kumar:हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार किशोर कुमार (Kishore Kumar) महान हस्तियों में से एक हैं। भले ही किशोर कुमार (Kishore Kumar) इन दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी लोग उनसे जुड़े किस्सों के बारें में जानने में बहुत उत्सुक रहते हैं। बहुत शौक से लोग किशोर कुमार (Kishore Kumar) की फिल्में, गाने, उनसे जुड़े किस्सों के बारेें में जानना चाहते हैं। हम आज आपको उस किस्से के बारें में बताने जा रहे हैं जब किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने पहली पत्नी को तलाक देने के बाद कार में आग लगा दी थी।
View this post on Instagram
किशोर कुमार (Kishore Kumar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। किशोर दा ने चार-चार शादियां की थी। किशोर दा ने पहली शादी बंगाली अदाकारा और गायिका रुमा गुहा से की थी। ये शादी साल साल 1950 में हुई थी जो 8 सालों तक चली। अमित कुमार, किशोर कुमार (Kishore Kumar) और रुमा गुहा के बेटे हैं। लेकिन ये शादी साल 1958 तक ही चल पायी। जिस दिन किशोर दा और रुमा गुहा का तलाक हुआ था उस वक्त उन्होंने अपनी मोरिस माइनर कार को बंगले में जला कर उसे दफन कर दिया था। किशोर दा ने पहली बार ये कार खरीदी थी। ये गाड़ी आंदोलन फिल्म की सफलता के बाद खरीदी थी जो किशोर दा ने रुमा गुहा के साथ बनाई थी।
रुमा गुहा मशहूर सत्यजीत रे की भतीजी थीं। साल 1950 में किशोर दा और रुमा गुहा ने बड़ी धूमधाम से मुंबई में शादी रचाई थी। साल 1952 में अमित कुमार का जन्म हुआ था। शादी के बाद किशोर दा चाहते थे कि रुमा घर में रहकर घर संभाले और फिल्मों में काम ना करें। लेकिन रुमा गुहा को बिल्कुल पंसद नहीं था। यही वजह रही कि दोनों पति और पत्नी के बीच दरार आ गई और दोनों का तलाक हो गया। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्म अमिभान की कहानी किशोर दा और रुमा गुहा की जिंदगी पर ही आधारित थी।