Wednesday, April 17, 2024
HomeBollywoodMadhuri Dixit: फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को रातों रात...

Madhuri Dixit: फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को रातों रात बना दिया था स्टार

Madhuri Dixit:अपनी खूबसूरती, डांस, बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) आज अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और टाइलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) वो सेलेब्स हैं जिनका नाम ही फिल्म को हिट कराने के लिए काफी है। लेकिन शुरुआती दिनों में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को भी कई परेशानियों को सामना करना पड़ा। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद फिल्म तेजाब उनके करियर की हिट फिल्म साबित रही। फिल्म तेजाब ने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को रातों रात स्टार बना दिया था। 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कुल मिलाकर 70 फिल्मों में काम किया है। साल 1984 में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अबोध फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। लेकिन माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की एक्टिंग को सराहना मिली। इसके बाद साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म आवारा बाप भी फ्लॉप रही। उसी दौरान एक फोटोग्राफर ने माधुरी की फोटो खींच लीं जो उस दौर की पॉपुलर मैग्जीन डेबोनियर के मैग्जीन कवर पर छपी। ये फोटो इतनी अच्छी थी इसके लिए माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को साल 1986 में कवर गर्ल के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया।

साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म तेजाब माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के करियर के लिए किस्मत का सितारा बनीं। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी नजर आयी थीं। इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को रातों रात स्टार बना दिया और वो उस दौर की मशहूर एक्ट्रेस बन गईं।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 90 के दौर की मशहूर एक्ट्रेस बन गईं। उन्होंने अपने दौर के हर सुपरस्टार के साथ काम किया। उनकी सुपरहिट फिल्में की बात करें तो उनमें  ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘दिल’, ‘दिल तो पागल है’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘देवदास’, ‘पुकार’, ‘लज्जा’ जैसी कई फिल्में हैं। माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को चाहने वाले देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लोग माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को दिलों जान से चाहते थे। माधुरी के नाम 13 बार फिल्मफेयर नॉमिनेशन का रिकॉर्ड है। वहीं भारत सरकार द्वारा 2008 में माधुरी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साल 1999 में माधुरी ने अमेरिका में रह रहे कॉर्डियोवसक्युलर सर्जन डॉ श्रीराम नेने से शादी कर ली। उनके दो बच्चे भी हैं। बीते दिनों ही माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)  वेबसीरीज ‘द फेम गेम’ (The Fame Game) में नजर आई थीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular