Saturday, May 24, 2025
HomeBollywoodKarisma Kapoor: दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं करिश्मा कपूर (Karisma...

Karisma Kapoor: दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

Karisma Kapoor:अपने नीले नैनो और बेमिसाल खूबसूरती से दर्शकों पर जादू चलाने वाली करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को लेकर खबरें हैं वो दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं। ये खबरें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के वक्त से ही जोरों-शोरों से चल रही है। दरअसल, आलिया भट्ट के कलीरें का टुकड़ा करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के ऊपर गिरा था और वो इस टुकड़े को लेकर काफी खुश नजर आ रही थीं। तभी से उनकी शादी की अफवाहें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

ऐसा माना जाता है कि दुल्हन का कलीरा जिसपर टूट कर गिरता है, अगली शादी उसकी ही होने वाली रहती है। अब करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने खुद इन सवालों के जवाब दिए हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस के साथ सवाल जवाब का सेंसशन रखा था इस दौरान करिश्मा से फैंस ने कई सवाल पूछे जिनका उन्होंने जवाब दिया। इस दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया कि क्या वह कभी दोबारा शादी करने पर विचार करेंगी, तो
करिश्मा ने एक कन्फ्यूज और परेशान दिखने वाले व्यक्ति का एक जीआईएफ शेयर किया और लिखा, ”डिपेंड्स’ (Depends)!’

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के इस जवाब के बाद  तो यह उम्मीद की जा सकती है कि वो भविष्य में शादी के बंधन में बंध सकती हैं। जब करिश्मा के पिता रणधीर कपूर से इस संबंध में एक बार सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि अगर वो ऐसा करती हैं तो इसमें गलत क्या है? इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि करिश्मा दूसरी शादी नहीं करना चाहती हैं।

साल 2003 में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की शादी दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई थी। साल 2005 में दोनों की बेटी समायरा का जन्म हुआ और साल 2010 में दोनों एक बेटे कियान हुआ था। लेकिन ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली। साल 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया। तलाक के बाद करिश्मा अपनी बेटी और बेटे के साथ रहती हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular