Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodZeenat Aman : बहुत ही दर्द भरी रही जीनत अंमान (Zeenat Aman)...

Zeenat Aman : बहुत ही दर्द भरी रही जीनत अंमान (Zeenat Aman) की लाइफ 

Zeenat Aman : जीनत अमान (Zeenat Aman) 70 के दशक की वो अभिनेत्री रहीं जिन्होंने हिंदी सिनेमा में पहली बार ग्लैमरस का तड़का लगाया। हरे रामा हरे कृष्णा फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाली जीनत अमान (Zeenat Aman) को पहली बार ही बड़े पर्दें पर देखकर दर्शक उनकी खूबसूरती और उनकी अदाओं के दीवाने हो गए थे। अपने ग्लैमरस लुक के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जीनत अमान (Zeenat Aman) काफी सुर्खियों में रहीं। सुनहरे पर्दे पर राज करने वाली जीनत अमान (Zeenat Aman) की लाइफ बहुत ही दर्द भरी रही।

उस दौर में जीनत अमान (Zeenat Aman) का नाम बॉलीवुड एक्टर संजय खान के साथ जुड़ा था। दोनों का रिलेशन काफी चर्चे में रहा। कहा जाता है कि संजय खान और जीनत अमान ने चोरी-चुपके निकाह भी कर लिया था। लेकिन संजय खान पहले से ही शादी शुदा थे। एक पार्टी में संजय खान ने अपनी पत्नी के सामने जीनत अमान को इतना मारा था कि उनकी एक आंख खराब हो गई थी। संजय खान ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी ने भी जीनत अमान को बुरी तरह से कमरे में बंद करके पीटा था।

इस घटना के बाद जीनत अमान (Zeenat Aman) हमेशा-हमेशा के लिए संजय खान से अलग हो गई थीं। इसके बाद जीनत अमान की लाइफ में एक्टर मजहर खान आए। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे भी हुए। मजहर खान चाहते थे कि जीनत फिल्मों में काम करना छोड़ दें और घर में रहकर बच्चों को संभाले। लेकिन जीनत अमान (Zeenat Aman) को ये बिल्कुल भी पसंद नहीं था।

दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात पर झगड़े बढ़ने लगे। झगड़े इस कदर बढ़ गए कि बात मारपीट तक जा पहुंची। जीनत ने मजहर खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर उनसे अलग हो गई। इसके बाद साल 1993 में मजहर खान का निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular