Thursday, March 28, 2024
HomeBollywoodAjay Devgn : इन हसीनाओं का दिल तोड़कर अजय देवगन (Ajay Devgn)...

Ajay Devgn : इन हसीनाओं का दिल तोड़कर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने की थी काजोल (Kajol) से शादी 

Ajay Devgn : बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 90 के दशक से लेकर आज तक अजय देवगन (Ajay Devgn) का जलवा बरकरार है। बॉक्स ऑफिस को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके अजय देवगन (Ajay Devgn) के एक्शन, स्टाइल और स्टंट के लोग दीवाने हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी है। शादी के कई सालों के बाद भी दोनों के बीच प्यार कायम है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई हसीनाओं का दिल तोड़कर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने काजोल (Kajol) से शादी की थी। आइये जानते हैं अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol)  की लव स्टोरी के बारें में-

साल 1991 में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फूल और कांटे फिल्म से अपने सिने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मधु (Madhoo) नजर आयी थीं। पहली ही फिल्म से अजय देवगन (Ajay Devgn) दर्शकों के दिलों पर छा गए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी फिल्मी परदे पर उतर चुके हैं। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘मेरी प्यारी बहना’ में अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मिथुन के बचपन का किरदार निभाया था।

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म जख्म अजय देवगन (Ajay Devgn) के करियर की सबसे हिट फिल्म साबित हुई। एक नाजायज की इस कहानी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। फिल्म में अजय के अभिनय को काफी सराहना मिली। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। अजय देवगन (Ajay Devgn) निर्देशक बनना चाहते थे लेकिन उन्हें बतौर एक्टर ही फिल्मों में सेलेक्ट कर लिया गया। अजय का ये सपना सालों बाद पूरा हुआ। फिल्म शिवाय उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म रही।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन (Ajay Devgn) की लव लाइफ भी काफी दिलचस्प रही। 4 सालों तक अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। लेकिन काजोल (Kajol) से पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) रवीना टंडन और करिश्मा कपूर को डेट कर चुके थे। रवीना टंडन, अजय देवगन अजय देवगन (Ajay Devgn) की पहली गर्लफ्रैंड रहीं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। लेकिन फिल्म जिगर में शूटिंग के दौरान अजय देवगन (Ajay Devgn) और करिश्मा कपूर एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। करिश्मा कपूर के प्यार में अजय देवगन (Ajay Devgn) इतने दीवाने हो गए थे कि उन्होंने रवीना टंडन को छोड़ दिया था। लेकिन करिश्मा कपूर के साथ कुछ वक्त तक ही अजय देवगन (Ajay Devgn) का रिश्ता चला। इसके बाद उनकी लाइफ में काजोल की एंट्री हुई।

अजय देवगन और काजोल  ने साथ में ‘हलचल’,’गुंडाराज’, ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘दिल क्या करे’,’राजू चाचा’ और ‘यू मी और हम’ जैसी फिल्में की हैं। कहते हैं हलचल फिल्म के दौरान अजय देवगन को काजोल से प्यार हो गया था। इसके बाद साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। अब काजोल और अजय के दो बच्चे न्यासा और युग हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

अजय देवगन को अपने फिल्मी करियर में अब तक 32 अवॉर्ड मिल चुके हैं जिसमें 2 राष्ट्रीय अवार्ड और 3 फिल्मफेयर शामिल हैं। अजय देवगन को पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular